हिन्दी पत्रिकाओं की प्रांसगिकता’ विषय – संवाद एवं काव्य गोष्ठी

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा 18 फरवरी 2022 को ‘वर्तमान में हिन्दी पत्रिकाओं की प्रांसगिकता’ विषय पर संवाद एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विदेश मंत्रालय भारत सरकार की गगनांचल पत्रिका के संपादक डाॅ. आशीष कंधवे रहे। वर्तमान में हिन्दी पत्रिकाओं की प्रांसगिकता विषय पर विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारिता राष्ट्र की सचेतक है। साहित्यिक पत्रिकाओं की प्रासंगिकता के लिए पत्रिकाओं को लोकरंजन होना चाहिए साथ ही कहा की लघु पत्रिकाएं लोक को जोड़ने का काम करती हैं। सरस्वती, चाँद आदि पत्रिकाओं का उल्लेख करते हुए उनकी महत्ता से भी परिचय करवाया। युवा रचनाकार सुश्री कोमल ने पत्रकार व पत्रिकाओं के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए सशक्त राष्ट्र में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्राचार्या डाॅ. सीमा अग्रवाल ने महाविद्यालय में होने वाली सह-शैक्षणिक गतिविधियों के अन्तर्गत इस तरह की गतिविधियों को छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।

महाविद्यालय प्राचार्या डाॅ. सीमा अग्रवाल, हिन्दी विभागाध्यक्ष डाॅ. रेखा गुप्ता, संयोजक डाॅ. शीताभ शर्मा, सह-संयोजक डाॅ. धर्मा यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. हुकम चन्द गणेशिया, राष्ट्रपति नॉमिनी, मुख्यमंत्री एसडीओ फारुख अफरीदी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। काव्य गोष्ठी के अंतर्गत प्रमुख कवि एवं रचनाकर डाॅ. जयश्री शर्मा, शशि सक्सेना, डाॅ. रत्ना शर्मा, डाॅ. संगीता गुप्ता, डाॅ. संगीता सक्सेना, कविता मुखर, विनय कुमार अकंुश, श्री विट्ठल पारीक, श्री भूपेन्द्र भरतपुरी, डाॅ. नवल किशोर दुबे, कविता माथुर, सविता चतुर्वेदी व कविता गोयल ने विभिन्न विषयों पर कविताएँ सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया।