Hindi Divas Puraskar Vitran Samaroh

दिनांक 16 सितंबर, 2023 कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा आयोजित हिन्दी दिवस समारोह (13 से 16 सितंबर, 2023) पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। इसमें महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने सभी छात्राओं को हिन्दी भाषा ज्ञान और प्रयोग की सार्थकता बताते हुए अपनी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा 13 सितंबर को काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शहर के चर्चित काव्यकारों ने मधुर कंठ से काव्य-पाठ किया साथ ही महाविद्यालय की छात्राओं ने ‘स्वरचित काव्य-पाठ प्रतियोगिता के अंतर्गत अपनी रचनाओं का पाठ किया। इस प्रतियोगिता में कुल 07 छात्राओं ने भाग लिया इनमें प्रथम पुरस्कार एम.ए. पूर्वार्द्ध (अंग्रेजी) की छात्रा मुस्कान को अनंत कविता के लिए, द्वितीय पुरस्कार तृप्ति जूनीवाल, बी.ए. प्रथम वर्ष ऑनर्स (राज. विज्ञान) की छात्रा को ‘हिन्दी राष्ट्रभाषा हमारी’ कविता के लिए तथा तृतीय पुरस्कार शालू शर्मा (बी.एस.सी. प्रथम वर्ष) को उनकी कविता ‘हिन्दी’ के लिए प्रदान किया गया।
14 सितंबर को आयोजित ‘राष्ट्र-स्तरीय ऑनलाइन हिन्दी भाषा एवं साहित्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के कुल 216 शिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें प्रतिभागियों को सर्वाधिक प्राप्तांक के आधार पर, कानोड़िया महिला महाविद्यालय की छात्रा सानिया खान, (बी.ए. तृतीय वर्ष), दिव्या सोनवाल, (एम.एस.सी. वनस्पति शास्त्र), आशा प्रजापत (एम.ए. मैसूर, कर्नाटक), अमन कुमार शर्मा (शिक्षा शास्त्री,) सिद्धार्थ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय,  वंदना राजेन्द्र प्रसाद, राम निरंजन झुनझुनवाला कॉलेज, महाराष्ट्र तथा कृति जैन, गार्गी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय को प्रमाण पत्र दिये गये।
15 सितंबर को ‘हिन्दी भाषा की महत्ता’ विषय पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 37 छात्राओं ने भाग लिया। इनमें प्रथम पुरस्कार कशिश जैन (बी.ए. द्वितीय वर्ष), द्वितीय पुरस्कार सोनी (बी.ए. द्वितीय वर्ष) तृतीय पुरस्कार चाँदनी खातून (बी.ए. प्रथम वर्ष) एवं नैना सैनी (बी.ए. द्वितीय वर्ष) एवं सांत्वना पुरस्कार भूमिका चौधरी (बी.ए. द्वितीय वर्ष) तथा रानू शर्मा (एम.ए.पूर्वार्द्ध ‘हिन्दी’) को प्रदान किये गये। निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक सहायक आचार्य प्रियंका अग्रवाल व पारूल शर्मा रहे।
कार्यक्रम में उप-प्राचार्य (कला) डॉ. मनीषा माथुर एवं उप-प्राचार्य (वाणिज्य) डॉ. सुनीता माथुर तथा हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. शीताभ शर्मा तथा सहायक आचार्य, हिन्दी विभाग की डॉ. धर्मा यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।