दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय जयपुर के ’रचनात्मक लेखन क्लब’ द्वारा हिन्दी-अंग्रेजी रचनात्मक लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

‘‘रचनात्मक लेखन कार्यशाला’’ आयोजित
दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय जयपुर के ’रचनात्मक लेखन क्लब’ द्वारा हिन्दी-अंग्रेजी रचनात्मक लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में आर.ए.एस. एवं लेखक डॉ. सूरज सिंह नेगी ने छात्राओं को गद्य लेखन में कहानी व उपन्यास विधा के बारे में बताया। उन्होंने लेखन सुधार, सृजनात्मकता  एवं आत्माभिव्यक्ति को कागज पर उतारने के लिए लेखक में संवेदना होना आवश्यक बताया। हिंदी एवं अंग्रेजी की छात्राओं को प्रशिक्षण अलग से दिया गया।  क्लब संयोजक डॉ. शीताभ शर्मा ने हिन्दी कविता लेखन के गुर सिखाये।कार्यशाला में डॉ सूरज सिंह नेगी ने कहानी लेखन, लघुकथा, संस्मरण, उपन्यास, आदि विधाओं के लेखन के बारे में विस्तार से समझाया। छात्राओं को ‘पाती अपनों की’ अभियान से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया। अंग्रेजी में छात्राओं को लेखन प्रशिक्षण ऋषिता शर्मा सहायक आचार्य, अंग्रेजी विभाग द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के पश्चात हिन्दी अंग्रेजी दोनों माध्यम की छात्राओं को एक साथ बिठाकर, चित्रों के आधार पर कहानी या कविता लिखने का अभ्यास करवाया गया। जिसमें छात्राओं ने अपने भावों को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया तथा कार्यशाला के दौरान लिखी कविताएँ सुनायी। शिक्षिका डॉ. सुमन धनाका एवं सुश्री ऋषिता शर्मा ने भी अपनी कविताएँ सुनायी। कार्यशाला में 39 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्लब के सदस्य शिक्षक डॉ. सुमन धनाका ने मंच संचालन किया तथा प्रियंका जांगिड़, ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला में क्लब शिक्षिका डॉ. आकांक्षा गंडा व डॉ. निमिषा गौड ने सक्रिय सहभागिता निभायी।